फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Temperatures below zero degrees Celsius

तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे

Fri, 13 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 13 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Temperatures below zero degrees Celsius
चंपावत शहर - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिला मुख्यालय में रात्रि में भारी मात्रा में गिर रहे पाले के कारण तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पाले के कारण घरों में नलों में पानी जमने से लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दिन में जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात्रि में मौसम के पूरी तरह से साफ रहने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में आजकल काफी पाला गिर रहा है। सुबह जब पाला पिघलने का समय होता है, उस समय आसमान में बादल लगने के कारण लोगों को लंबे समय तक शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पाले के असर के कारण इन दिनों सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अभी आने वाले एक सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed