फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tempararu bridge of Barakot Youths

खुद हिम्मत कर निकाल दिए सात फंसे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tempararu bridge of Barakot Youths
जीवटता की जीत: भारी बारिश से बाराकोट के वल्सों, चांचरी, सुतेड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर लकड़ी का - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के नौजवानों ने मिसाल पेश की है। तीन दिन की भारी बारिश से 300 मीटर वल्सों-चांचड़ी-सुतेड़ा मार्ग कटने से आवाजाही ठप हुई और वाहन फंसे तो, इन युवकों ने प्रशासन का मुंह ताकने के बजाय अपनी कर्मशीलता से नायाब उदाहरण पेश किया। लकड़ी का कच्चा पुल बना दिया। यह पुल खतरनाक और कमजोर है, लेकिन फिर भी इससे फंसे वाहनों को निकालने के साथ ही लोग आवाजाही कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की एक हजार की आबादी को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

युवक मंगल दल अध्यक्ष दिनेश सिंह बताते हैं कि गांव को जाने वाले मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा बारिश से टूट गया और इसमें कुछ जगह बहुत बड़ा गड्ढा बन गया। गांव की ओर तीन टैक्सी और चार बाइक भी फंस गए थे। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही थी। तब युवाओं ने तय किया कि खंभों के सहारे लकड़ी से कच्चा पुल बनाया जाए और फंसे वाहनों को निकाला जाए। मिट्टी गीली होने से इसमें दिक्कत भी आई, लेकिन सामूहिक प्रयासों से युवाओं को अपने मकसद में सफलता मिली।
विज्ञापन

इस श्रमदान में युवा कमल शर्मा, कुंवर सिंह, मदन सिंह, हरीश कुमार, दीपक सिंह, उप प्रधान अमित सिंह, पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह ने हाथ बंटाया। ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने युवाओं के प्रयासों की सराहना कर जल्द ही यहां मार्ग की स्थायी व्यवस्था करने की बात कही है। उधर एसडीएम केएन गोस्वामी ने खतरे को देखते हुए लकड़ी के अस्थायी पुल का उपयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों से मांगी जाएगी भूमि
लोहाघाट (चंपावत)। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक करने की राह में भूमि नहीं मिलना आड़े आ रहा है। कुछ ग्रामीण अपने खेतों से सड़क को जाने देने में आपत्ति कर रहे हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में गई टीम ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण खेत देने को राजी नहीं हैं। चांचड़ी में मोटर मार्ग से 100 मीटर आगे ब्लॉक की ओर से कटी सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे कुछ गांवों का मार्ग बाधित हो गया है। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीणों से सहयोग के लिए अपील की जाएगी, न मानने पर अंतिम विकल्प के रूप में कार्रवाई की जाएगी।

भारी बारिश से बाराकोट के वल्सों, चांचरी, सुतेड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग के गड्ढों से पार पाने के ल

भारी बारिश से बाराकोट के वल्सों, चांचरी, सुतेड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग के गड्ढों से पार पाने के ल- फोटो : CHAMPAWAT

भारी बारिश से बाराकोट के वल्सों, चांचरी, सुतेड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर भरी गड्ढे हो गए थे। लेक

भारी बारिश से बाराकोट के वल्सों, चांचरी, सुतेड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर भरी गड्ढे हो गए थे। लेक- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed