फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Telimedicine in Tanakpur

इंजीनियरिंग के छात्रों ने ग्रामीणां को दी टेली मेडिसिन पोर्टल की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Telimedicine in Tanakpur
ग्रामीणों को टेली मेडिसिन के बारे में जागरूक करते इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं। (विज्ञप्ति) - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उन्नत भारत अभियान के तहत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने छीनीगोठ गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन

इसलिए ग्राम पंचायत के मल्ली छीनी और तल्लीछीनी में ग्रामीणों को टेलीमेडिसिन पोर्टल, ई-संजीवनी और ई-हॉस्पिटल की जानकारी दी।
उन्होंने चिकित्सीय परामर्श के लिए ई-पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण करना भी सिखाया। कहा कि ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श लेकर रोग के निदान के लिए सलाह, दवाइयां और मेडिकल रिपोर्ट आदि साझा की जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ई-संजीवनी पोर्टल का इस्तेमाल बढ़ गया है। अभियान के नोडल अधिकारी अलप सिंह महर के निर्देशन में चले कार्यक्रम का संचालन हिमानी खर्कवाल ने किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में रेखा जुकारिया, निकिता जोशी, आरती आर्या, आंचल सिंह, नीरज खत्री, नवीन नेगी, हिमांशु बिष्ट, गौरव भट्ट, मेघा भट्ट, यश भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही संस्थान में टेलीमेडिसिन सेंटर की स्थापना होगी। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो अभी इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed