फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teenager found hanging

Champawat News: फंदे से लटका मिला खटीमा का किशोर

Fri, 31 Mar 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager found hanging

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विचई में एक ढाबे में काम करने वाले बड़े भाई के पास आए खटीमा के किशोर का शव ढाबे के सामने बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दिमागी रूप से कमजोर बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विचई के चंद बाग में शुक्रवार की दोपहर एक किशोर के लीची के पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान खटीमा के टेडाघाट निवासी शुभम सिंह (17) पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। घटना स्थल के पास ही हाईवे किनारे ढाबे पर काम करने वाला मृतक का बड़ा भाई सूरज सिंह भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


सूरज ने पुलिस को बताया कि शुभम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसे चार-पांच दिन पहले ही वह झाड़-फूंक कराने के लिए यहां लाया था। शुक्रवार दोपहर शौच के लिए जाने की बात कहकर वह बगीचे में गया था। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed