{"_id":"6400c01c875745be8f0e54c9","slug":"team-checking-at-shops-champawat-news-c-8-1-70292-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मारा, पांच सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मारा, पांच सैंपल भरे
Thu, 02 Mar 2023 08:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नगर की दुकानों में चेकिंग की जा रही है। टीम ने मावा, गुजिया और तेल के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची हुई है। चेकिंग के दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी तिथि का सामान नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर छापामारी की। टीम ने स्टेशन बाजार, मीना बाजार, डाक बंगला रोड की पांच दुकानों से मावा, गुजिया और तेल के पांच सैंपल भरे। बताया कि होली के मौके पर खाद्य सामग्री खासकर नकली मावा के प्रयोग की घटनाएं सामने आती हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो इसके लिए यह अभियान चलाया गया है, जो होली पर्व तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कई दुकानों में एक्सपायरी तिथि की सामग्री बरामद हुई, जिसे नष्ट कराया गया।उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में दिनेश सिंह फर्त्याल आदि शामिल थे।