फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers-employees angry with the order to stay in the school due to rain warning

Champawat News: बारिश की चेतावनी में विद्यालय में बने रहने के आदेश से भड़के शिक्षक-कर्मचारी

Wed, 12 Jul 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jul 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers-employees angry with the order to stay in the school due to rain warning
भारी बारिश व दैवीय आपदा में विद्यालयों में अवकाश देने और ​शिक्षक कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश और दैवी आपदा की चेतावनी को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालयों में बच्चों को अवकाश देने और शिक्षक-कर्मचारियों को विद्यालयों और कार्यालयों में बने रहने के आदेश पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है। शिक्षक और कर्मचारियों ने अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट परिसर में प्रदर्शन कर विद्यालय और कार्यालय में बने रहने के आदेश का विरोध किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता और संजय कुमार के संचालन में हुई बैठक में शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि दैवी आपदा की चेतावनी को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय में बच्चोंं का अवकाश घोषित किया जा रहा है। दूसरी ओर कर्मचारी और शिक्षकों को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी-शिक्षक की सुरक्षा का भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक समय में जब सभी संसाधन उपलब्ध है तो दैवी आपदा में शिक्षक कर्मचारी को जबरदस्ती मौत के मुंह में नहीं झोंकना चाहिए बल्कि उनसे ऑनलाइन शिक्षण और कार्यालय कार्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अल्मोड़ा के शिक्षक सचिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर शिक्षक और कर्मचारियों ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार, राजकिशोर ओली, महेश चंद्र पांडेय, हयात सिंह तड़ागी, योगेश नाथ गोस्वामी, नरेंद्र टम्टा, अतुल नाथ, गणेश गिरि, अखिलेश जोशी, मनीष सामंत, प्रकाश गड़कोटी, मकर सिंह, पंकज कुमार, प्रेम प्रकाश अधिकारी शामिल रहे।



कोट
पूर्वानुमान के कारण घोषित होने वाले अवकाश के दिन शिक्षकों और कार्मिकों को विद्यालय और दफ्तरों में बने रहने के स्थान पर मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी होने चाहिए। सभी शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण कार्य के लिए वचनबद्ध हैं। - नगेंद्र कुमार जोशी, अध्यक्ष उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन।

कोट
डिजिटल जमाने में दैवी आपदा अवधि में ऑनलाइन शिक्षण भी कक्षा कक्ष शिक्षण का मजबूत विकल्प हो सकता है। शिक्षक-कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए बच्चोंं को ऑनलाइन शिक्षण के आदेश जारी होने चाहिए। - जगदीश सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed