फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   TC will be recorded based on the number of students

छात्रों की टीसी में दर्ज होगा आधार नंबर

Sat, 23 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 23 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
अब छात्रों के स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) पर आधार कार्ड का नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। शनिवार को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक ने प्रधानाचार्यों को सभी छात्र-छात्राओं के बैंक में खाते खुलवाने और आधार कार्ड बनवाने, उन्हें खातों से लिंक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आधार कार्ड, बैंक खातों से वंचित छात्र-छात्राओं का विद्यालयवार ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्कूलों से मिलने वाली  छात्रवृत्तियां प्राप्त करने में छात्रों को दिक्कतों से बचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने, छात्राओं के लिए अलग शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए। जीर्णशीर्ण स्कूलों की मरम्मत के प्रस्ताव जल्द देने की हिदायत प्रधानाचार्यों को दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में शैक्षिक वातावरण को बेहतर करने के लिए गुणवत्ता पर जोर दिया गया। बैठक में डीईओ (माध्यमिक) डीएस राजपूत, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यानारायण, प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्रा, धर्मानंद जोशी, सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed