फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxis, bikes and tuk-tuks have been banned on the Sharda Barrage to Brahmadev Mandi route.

Champawat News: शारदा बैराज से ब्रह्मदेव मंडी मार्ग पर टैक्सी बाइक और टुक-टुक पर लगी रोक

Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Taxis, bikes and tuk-tuks have been banned on the Sharda Barrage to Brahmadev Mandi route.
टनकपुर के तहसील सभागार में टैक्सी बाइक चालक और टुक-टुक यूनियन की बैठक लेते एसडीएम आकाश जोशी। सं
टनकपुर( चंपावत)। शारदा बैराज होकर ब्रह्मदेव मंडी मार्ग पर टैक्सी बाइक और टुक-टुक संचालन एनएचपीसी के अग्रिम आदेश तक नहीं होगा। अन्य मार्ग से टैक्सी बाइक और टुक-टुक का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टैक्सी बाइक चालक और टुक-टुक यूनियन के बीच तहसील सभागार में एसडीएम आकाश जोशी की मध्यस्थता में वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि चालक टैक्सी बाइक और टुक-टुक उक्त मार्ग को छोड़कर अन्य जगह संचालन कर सकते हैं। इस बीच दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात खुलकर रखी। दोनों पक्षों ने मार्ग पर वाहन संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसडीएम ने अवगत कराया कि उनकी एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य और एसएसबी के कमांडेंट से वार्ता हुई। इसमें एनएचपीसी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से बैराज होकर संचालन अग्रिम आदेश तक नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उक्त मार्ग को छोड़कर वह सभी जगह वाहन चला सकते हैं। टुक-टुक यूनियन अध्यक्ष मनोज गड़कोटी के नेतृत्व में भी चालकों ने बैराज मार्ग पर संचालन को लेकर अपना पक्ष रखा। एआरटीओ मनोज बगौरिया, तहसीलदार जगदीश नेगी आदि भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed