फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi vehicles will be operated on the basis of old fare

पुराने किराए के आधार पर होगा टैक्सी वाहनों का संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Taxi vehicles will be operated on the basis of old fare
चंपावत में बैठक के बाद टैक्सी चालकों को निर्देशित करते महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले टैक्सी वाहन अब पुराने किराए के आधार पर ही संचालित किए जाएंगे। कुमाऊं महासंघ और टैक्सी यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि कोरोना महामारी के कारण आधी सवारियों को ले जाने के आदेश के कारण टैक्सी वाहनों की ओर से किराया दोगुना कर दिया गया था, लेकिन अब शासन की ओर से सौ प्रतिशत सवारियों को ले जाने की अनुमति देने के बाद यूनियन की ओर से सामान्य किराए के आधार पर ही टैक्सियों के संचालन का निर्णय लिया है। कुमाऊं महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने संचालन किया। बैठक में चालकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि अधिक किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रमेश बिष्ट, मान सिंह ढेक, लक्ष्मण सिंह तड़ागी, दीवान सिंह, दरबान सिंह ढेक, विजय कुमार, इंदर नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed