फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi stand, not on the toilet, no water

टैक्सी स्टैंड पर न शौचालय, न पानी

Mon, 18 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 18 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

यहां कलक्ट्रेट रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। सोमवार को टैक्सी संचालकों और वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शौचालय, पेयजल और टिनशेड निर्माण की मांग उठाई।

विज्ञापन


टैक्सी चालकों ने कहा आठ अगस्त 2012 को क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने स्टैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं के जल्द विस्तार के साथ ही अन्य घोषणाएं की थीं, लेकिन आज तक एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। मुख्यालय में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूनियन ने टैक्सियां आधे अधूरे स्टैंड पर खड़ा करना शुरू किया था, लेकिन अब कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के संचालन में हुई  बैठक में 15 दिनों के भीतर व्यवस्था न सुधरने पर प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय  विधायक का पुतला दहन कर टैक्सी संचालन बंद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक और प्रदर्शन में ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, पुष्कर सिंह  बोहरा, नरेश सिंह महर, अमरनाथ, पप्पू महर, मोहन सिंह, भैरव सिंह, राजेंद्र बिष्ट, लीलाधर, विजय कुमार, सुंदर सिंह, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, गिरीश  सिंह आदि वाहन चालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed