फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi owners display on tahsil

टैक्सी मालिकों ने तहसील पर प्रदर्शन किया

Tue, 18 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 18 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Taxi owners display on tahsil
तहसील में प्रदर्शन करते टैक्सी वाहन मालिक। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के पार्किंग ठेकेदार द्वारा लोकल के वाहनों से भी शुल्क वसूलने के विरोध समेत चार मांगों को लेकर टैक्सी वाहन मालिकों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर अमल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


टैक्सी मालिक नारायण सिंह गैंडा के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील पहुंचे टैक्सी मालिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फिर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। टैक्सी मालिकों का कहना था कि नगर पालिका के पार्किंग ठेकेदार द्वारा स्थानीय गाड़ियों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, जो गाड़ी मालिकों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्णागिरि में भी पार्किंग ठेकेदार द्वारा स्थानीय गाड़ियों से शुल्क वसूलने का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन निगम द्वारा अनुबंध के नाम पर अवैध मैक्स कैबों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के अधिकार में मांगी सूचना में निगम ने बताया है कि तीन मैक्स कैब चलाई जा रही है, लेकिन यहां 14 मैक्स कैब का संचालन हो रहा है। ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) में टैक्सी स्टैंड जंगल में बनाया गया है, इससे चालकों को वाहन खड़े करने में वन्यजीवों का खौफ रहता है। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में राजू यादव, मोहित कुमार, महेश सिंह, राजेश मोहन, कर्ण कुमार, दिनेश, उमेश सिंह, मो. अफजल अंसारी आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed