फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi operators furious due to online challaning

ऑनलाइन चालान किए जाने से भड़के टैक्सी संचालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators furious due to online challaning
चंपावत में ऑनलाइन चालान के विरोध में प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस की ओर से टैक्सी वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाने से टैक्सी संचालक भड़क गए हैं। उन्होंने शनिवार को कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के बैनर तले जिला मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। टैक्सी यूनियन के शिष्टमंडल ने एसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना था कि पुलिस की ओर से विकसित किए गए मोबाइल एप में कोई भी व्यक्ति टैक्सी वाहनों की फोटो डाल रहा है तो पुलिस की ओर से संबंधित वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। टैक्सी की कमाई से ही अपने घर का गुजारा करते हैं। इंश्योरेंश, बैंक की किस्त आदि की अदायगी भी टैक्सी की कमाई से होती है। कोरोना काल से ही टैक्सी चालकों का कारोबार मंदा चल रहा है। पुलिस की ओर से बेवजह ऑनलाइन चालन काटने की कार्रवाई नहीं की जाए। प्रदर्शन करने वालों में युगल कुमार, प्रकाश कुमार, अजय सिंह, हरीश सिंह बोहरा, हीरा सिंह महर, राकेश कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, हरीश चंद्र, संजय कुमार, राम नारायण, कृष्णा जोशी, पवन जोशी, भुवन चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed