फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi in Champawat

नियमों की अनदेखी पर बिफरे टैक्सी चालक, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Taxi in Champawat
चंपावत में प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर टैक्सी स्टैंड के नजदीक हो रही डग्गामारी से चंपावत टैक्सी यूनियन खफा है। इस पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कुमाऊं टैक्सी यूनियन ने यहां प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग से इस पर नियंत्रण लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

महासंघ के उपाध्यक्ष एलएम भट्ट ने आरोप लगाया कि कुछ चालक टनकपुर में टैक्सी स्टैंड के बजाय ककरालीगेट और अन्य जगहों से बगैर नंबर के सवारियां ढो रहे हैं। इससे नंबर पर लगी टैक्सियों को सवारी मिलने में दिक्कत आ रही है। यूनियन ने इस मामले की शिकायत भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। प्रशासन से नंबर के आधार पर टैक्सी स्टैंड से सवारियां बैठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कैलाश मेहरा, किशन बिष्ट, कमल सिंह, हिम्मत सिंह, दीवान सिंह, सुभाष, अशोक कुमार, दरबान सिंह, प्रकाश कापड़ी, प्रेम प्रकाश, शुभम सिंह, भुवन कुमार, पवन जोशी, अमित कुमार, कैलाशनाथ आदि शामिल थे। इधर एआरटीओ रश्मि भट्ट ने यातायात व्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed