फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi driver get angry

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई से भड़के टैक्सी संचालक

Mon, 01 Apr 2019 11:12 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 01 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver get angry
टैक्सी संचालकों से वार्ता करते मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सियों में ओवर लोडिंग पर पुलिस की पाबंदी के विरोध में सोमवार को टैक्सी संचालकों ने करीब दो घंटे तक संचालन ठप रख प्रदर्शन किया। टैक्सियों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में मेला मजिस्ट्रेट ने संचालकों से वार्ता कर संचालन शुरू कराया। मेला प्रशासन की ओर से मौखिक रूप से ओवरलोडिंग की अनुमति के बाद संचालकों ने टैक्सियों का संचालन शुरू किया। 

विज्ञापन


  एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सियों में 9 से अधिक सवारियां ढोने पर रोक लगा दी। कई टैक्सियों के ओवर लोडिंग में चालान किए गए तो टैक्सी संचालक भड़क गए। सोमवार को उन्होंने सुबह 9 से 11 बजे तक टैक्सियों का संचालन ठप रख विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


टैक्सी संचालकों का सूचना पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फौरन मौके पर पहुंचे और टैक्सी संचालकों से वार्ता की। ठुलीगाड़ थाने में हुई वार्ता ने टैक्सी संचालकों ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में प्रशासन ने 13 सवारी ढोने की अनुमति दी थी, लेकिन अब पुलिस 9 से अधिक सवारियों पर चालान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में मेला मजिस्ट्रेट की ओर से ओवरलोडिंग की मौखिक स्वीकृति के बाद संचालकों ने टैक्सियों का संचालन शुरू किया। वार्ता में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, श्याम सुंदर, भूपेंद्रर कुमार, किशन सिंह, भुवन चंद्र आदि शामिल थे। 


..तो मेला प्रशासन ने दी ओवरलोडिंग की मौखिक स्वीकृति  
टनकपुर। पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सी में मेला प्रशासन ने खुद ओवरलोडिंग की अनुमति दी है। परमिट की शर्तों के अनुरूप मैक्स और अन्य टैक्सी वाहनों में 9 सवारी ढोने की अनुमति होती है, लेकिन टैक्सियों के संचालन से मेला प्रशासन को होने वाली आय के फेर में प्रशासन ने खुद ही ओवरलोड सवारी ढोने की मौखिक स्वीकृति दी है। हालांकि पूछने पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि टैक्सी संचालकों को परमिट की शर्तों के अनुरूप सवारी ढोने की हिदायत दी गई है, लेकिन ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सियों में ओवरलोडिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed