{"_id":"594e9c104f1c1bab418b471c","slug":"taxi-driver-fires-on-increase-in-insurer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमाकर में बढ़ोतरी पर भड़के टैक्सी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमाकर में बढ़ोतरी पर भड़के टैक्सी संचालक
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते टैक्सी चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी में बीमाकर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से टैक्सी संचालक भड़क गए हैं। उन्होंने शनिवार को टैक्सी स्टेंड में टैक्सी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और संचालक ललित मोहन भट्ट के संचालन में हुई बैठक में टैक्सी चालकों का कहना था कि बीमाकर जो बीते वर्ष तक 12 हजार रुपये होता था वह वर्ष 2017 में 27 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार सड़क कर और यात्री भी बढ़ा दिया गया है। उनका कहना था कि हर टैक्सी संचालक बैंकों से और प्राइवेट फाइनेंस के माध्यम से रोजी रोटी चलाने के लिए वाहन खरीदते हैं। वाहन का तमाम कर्जा उन पर होता है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार उनकी बेरोजगारी न देखते हुए उन पर तमाम टैक्स थोप दिया गया है।
जिस कारण वह न तो अपनी पूर्ति कर पाते हैं और न ही गाड़ी की पूर्ति कर पाते हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि टैक्स कम नहीं किया गया कुमाऊं मंडल की सभी टैक्सी यूनियन इसका विरोध जताया जाएगा। प्रदर्शन करने और बैठक में गिरीश चौधरी, अशोक वर्मा, विजय चौधरी, विजय वर्मा, लक्ष्मण सिंह तड़ागी, नारायण सेठी, कृपाल जोशी, कमल बोरा, प्रकाश सिंह, ललित बोहरा, मनोज गरसाड़ा, भैरव सिंह बिष्ट, भीम सिंह, रेवाधर, पुष्कर सिंह बोहरा, दीपक सिंह फर्त्याल, मदन जोशी, रामनारायण, ईश्वर सिंह आदि टैक्सी संचालक शामिल रहे। बाद में यूनियन की ओर से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।