फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Target accomplished in Tanakpur, Banbasa, purchase closed

टनकपुर, बनबसा में लक्ष्य पूरा, खरीद बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Target accomplished in Tanakpur, Banbasa, purchase closed
टनकपुर (चंपावत)। सरकारी केंद्रों में धान की खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद खरीद बंद हो गई है। जबकि कुछ किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं। जिसे देखते हुए खरीद की एजेंसी ने आरएफसी को खरीद लक्ष्य बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। इधर आरएफसी की ओर से खरीद लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद जता रही है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद इस बार टनकपुर और बनबसा में गत 16 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी। आरएफसी से तय लक्ष्य के मुताबिक टनकपुर में 3500 क्विंटल तो बनबसा में 9000 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य तय था। इसके लिए खरी एजेंसी टनकपुर साधन सहकारी समिति ने टनकपुर में मंडी समिति तो बनबसा में स्ट्रांग फार्म परिसर में खरीद केंद्र खोला था। करीब सवा माह तक चली खरीद में दोनों केंद्रों में खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब धान की खरीद बंद कर दी गई है। साधन सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि इस वर्ष बनबसा केंद्र में खरीद लक्ष्य 9000 क्विंटल पूरा होने के बाद 1000 क्विंटल और लक्ष्य बढ़ाया गया था, जबकि टनकपुर केंद्र में 3500 क्विंटल के सापेक्ष 3576 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि खरीद लक्ष्य पूरा होने से बनबसा क्षेत्र के कुछ किसानों का करीब तीन से पांच सौ क्विंटल धान बिकना रहा गया है, जिसके लिए खरीद लक्ष्य बढ़ाने को आरएफसी को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने धान की खरीद में किसी तरह की धांधली और जांच से इंकार किया है।
विज्ञापन

धान खरीद का लक्ष्य तय करने वाली संस्था आरएफसी ने भी टनकपुर, बनबसा में धान खरीद में किसी तरह की धांधली और जांच से इंकार किया है। उनका कहना है कि टनकपुर, बनबसा ही नहीं पूरे राज्य में इस बार धान की खरीद लक्ष्य से अधिक हुई है। इसकी जांच की बात बुनियाद है। अलबत्ता अभी खरीद का लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद है। - केसी आर्या वरिष्ठ वितरण निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed