फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur train will go

Champawat News: नौ मार्च से चलेगी पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन

Wed, 01 Mar 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur train will go
टनकपुर (चंपावत)। होली के अगले दिन से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले के लिए रेलवे 9 मार्च से टनकपुर-कासगंज के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ट्रेन सुबह 5:05 बजे कासगंज से रवाना होकर रात 12 बजे टनकपुर पहुंचेगी और टनकपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे कासगंज पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का स्टाॅपेज कासगंज सिटी, गंगागढ़ हाल्ट, रोंशूकर क्षेत्र, मानपुर नगरिया, कछला ब्रिज, कछला हाल्ट, बितरोई, उझानी, शेखूपुर, बदायूूूूं, मल्लन नगर, घटपुरी, करतौली, मकरंदपुर, बमियाना, रामगंगा, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, दिबनापुर, सेंथल, बिजौरिया, शाही, ललोरीखेडा, पीलीभीत, न्यूरिया हुसैनपुर, मझोला पकडिया, खटीमा और बनबसा में होगा। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल दस कोच होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed