फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur stadium team finals

टनकपुर स्टेडियम की टीम ने फाइनल में

Fri, 05 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur stadium team finals

शौर्यचक्र विजेता शहीद सूबेदार प्रकाश चंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का सेेमी फाइनल मैच जीत कर टनकपुर स्टेडियम की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को मिनी स्टेडियम बनबसा और सर्राफा स्कूल खटीमा के बीच दूसरा सेेमीफाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन


सेना की सेकंड ग्रिनेडियर्स बटालियन के तत्वावधान में स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मैच में टनकपुर स्टेडियम और डायमंड क्लब गोसीकुआं के बीच भिडंत हुई। मैच का उद्घाटन लेफ्टिनेंट एस सुब्रह्मणयम ने खिलाड़ियों से परिचार प्राप्त कर किया। संघर्षपूर्ण रहे मुकाबल में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम क्षणों तक दोनों टीमें गोल का खाता नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन


मुकाबला बराबर रहने पर पेनाल्टी शूट आउट का मौका दिया गया, जिसमें स्टेडियम टनकपुर ने डायमंड क्लब गोसीकुआं को 4-2 से हरा कर मैच जीत लिया। रेफरी रवींद्र सिंह महर थे। सेकंड ग्रिनेडियर्स के जवान धर्मवीर और अनुज कुमार ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और दर्शकों को रोमांचित किया। 6 माउंटेन डिविजन के मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी की पहल पर आयोजित हो रहे टूर्नामेंट के आयोजन में सेकंड ग्रिनेडियर्स के कमान अधिकारी कर्नल सीएस भाटी, ले. कर्नल दीपेश सांवले, मेजर आशीष नेहरा, कै. राहुल भाटिया, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, सूबेदार रामलाल, नायब सूबेदार रामकिशन ढाक, सूबेदार हरकेश आदि सहयोग दे रहे हैं। सूबेदार मंगेज सिंह ने बताया कि शनिवार का शाम चार बजे से दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंच कर मैच का आनंद उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed