फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur players won 12 medals in state level athletics

Champawat News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में टनकपुर के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Mon, 25 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur players won 12 medals in state level athletics
टनकपुर (चंपावत)। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 12 पदक जीते हैं। बीते 23 से 24 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में 13 जिलों के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि बालिका अंडर-14 आयु वर्ग की 600 मी. दौड़ में महक ने तीसरा और ऊंची कूद में दुर्गा ने प्रथम स्थान जीता। अंडर-16 आयु वर्ग बालिका की लंबी कूद में प्रिया चंद ने प्रथम, अंडर-18 आयु वर्ग बालकों की ऊंची कूद में अमित रेसवाल ने तीसरा, जैवलिन में मो. शरीफ ने दूसरा स्थान जीता। अंडर-18 बालिका वर्ग डिसकस में रिया चंद ने तीसरा, अंडर-20 आयु वर्ग के बालकों की 400 मी. दौड़ में आकाश सिंह ने प्रथम, लंबी कूद में सोहेल ने तीसरा स्थान जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की ट्रिपल कूद में भगवती ने प्रथम, बालिकाओं की 3000 मी. स्टेपलचेज में अंकिता बोहरा ने प्रथम, 1500 मी. में द्वितीय स्थान पाया। बालक वर्ग के डेकाथलन मुकाबले में वसीम ने प्रथम स्थान जीता। स्टेडियम के एथलीट कोच मुकेश शर्मा, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, फुटबाल कोच गौरव खोलिया, बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर, हरीश जोशी, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी आदि ने खुशी जताकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed