फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh National Highway closed, 12 army personnel stranded

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही पर ब्रेक, फौज के 12 वाहन फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh National Highway closed, 12 army personnel stranded
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला-धौन के बीच मलबे से बंद रोड। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर मलबा आने से मंगलवार रात से आवाजाही ठप है। मार्ग पर फौज के 12 वाहनों के अलावा खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्रियों के करीब 55 ट्रक फंसे हैं। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सामान्य आवाजाही नहीं हो रही है। लेकिन सब्जी व खाद्य सामग्री सहित आपात कालीन सेवाओं के वाहन आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

एनएच खंड का कहना है कि मलबे को हटा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन रुक - रुक कर ऊपर गिर रहे पत्थर से काम में व्यवधान भी आ रहा है। एनएच पर स्वांला और धौन के बीच मंगलवार रात करीब नौ बजे मलबा आने से रोड बंद है। रात को ही एनएच खंड व शिवालया कंपनी की ओर से मलबा हटाने को जेसीबी व अन्य उपकरण भेजे गए। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सुचारु नहीं हो सका है। लॉकडाउन की वजह से बस, टैक्सियों व अन्य आम वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है, लेकिन पिथौरागढ़ से कैंटीन का सामान लेने गए फौज के 12 वाहनों के अलावा खाद्य, सब्जी लेने जा रहे करीब 55 ट्रक रास्ते में फंसे हैं। एनएच खंड के जेई पीडी जोशी का कहना है कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी व अन्य मशीनें लगाई गई हैं। पत्थर गिरने से काम में दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन

फोटो 08 सीपीटी 06पी से 09पी तक

एनएच में आए मलबे को हटाता जेसीबी।

एनएच में आए मलबे को हटाता जेसीबी।- फोटो : CHAMPAWAT

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला-धौन के पास मलबे से बंद मार्ग।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला-धौन के पास मलबे से बंद मार्ग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed