फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Mathura Train

Champawat News: उझानी और सिकंदरा राव स्टेशन पर भी रुकेगी मथुरा स्पेशल ट्रेन

Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Mathura Train
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार से बदायूं जिले के उझानी और हाथरस जिले के सिकंदरा राव स्टेशन पर भी रुकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने टनकपुर से मथुरा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को उझानी और सिकंदरा राव स्टेशन पर भी रोकने के आदेश दिए हैं। रास्ते में पड़ने वाले इन दोनों स्टेशन पर ट्रेन का स्टाॅपेज नहीं था। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन टनकपुर से शाम 4:30 बजे चलकर रात 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचती है। वहीं मथुरा से दिन में पौने दो बजे चलकर रात सवा आठ बजे टनकपुर पहुंचेगी। पीआरओ ने बताया कि ट्रेन में एसएलआर और एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह और द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार समेत कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed