{"_id":"5a3fe5d14f1c1bcf6d8b5f51","slug":"taladi-xi-beat-ucholigot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़ागी इलेवन ने उचौलीगोठ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़ागी इलेवन ने उचौलीगोठ को हराया
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अतिथि के साथ तड़ागी इलेवन व उचौलीगोठ इलेवन टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रहे टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तड़ागी इलेवन ने उचौलीगोठ इलेवन को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसायी महेंद्र बंसल ने किया।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को तड़ागी इलेवन एवं उचौलीगोठ इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। उचौलीगोठ ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। दीपक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। वहीं तड़ागी इलेवन के गेंदबाज अरुण परगाई ने चार विकेट चटकाए। जवाब में तड़ागी इलेवन ने निर्धारित ओवर खत्म होने से पहले चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। दीपक सेठी ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। मैच के निर्णायक सोनू बोहरा और गुलाब महर थे।
तड़ागी इलेवन के दीपक सेठी को मेन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आयोजक कमेटी के संरक्षक रिपुदमन सिंह तड़ागी, प्रकाश सिंह, बच्ची नाथ, बबलू, कमल, मानबहादुर पाल आदि प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।