फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take samples from more and more people: CM

जिले में अधिक से अधिक सैंपलिंग करते हुए टेस्टिंग बढ़ाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Take samples from more and more people: CM
चंपावत एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जिले में डाटा एंट्री आपरेटर, लैब तकनीशियन तथा नर्स की आवश्यकता है, तो तत्काल कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करायी जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड चिकित्सालय के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। कहा कि कंटेनमेंट जोन में विशेष सर्तकता बरतने की जरूरत हैं तथा इन क्षेत्रों से सभी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सैंपल समय से लिए जाएं। समीक्षा के दौरान डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति के बारे में बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, मुख्य कोषाधिकारी एचपी गंगवार, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ एसके पंत, पीएमएस आरके जोशी, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, तहसीलदार प्रियंका रानी, डीडीएमओ मनोज पांडेय, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, ईओ नगर पालिका अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed