{"_id":"5f80a4268ebc3e9be27d9736","slug":"take-action-against-those-following-traffic-rules-champawat-news-hld399938688","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाईन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस लाईन सभागार में शुक्रवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी और अनिवार्य रूप से मास्क धारण करने के नियमों का पालन कराने, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने के लिए टीम गठित करने, सरकारी वाहनों का रखरखाव सही रखने, सरकारी भवनों और आवासीय भवनों का उचित रखरखाव करने, लंबित विवेचनाओं की जांच जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में सीओ ध्यान सिंह, विपिन चंद्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, सुंदर सिंह गनघरिया, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह सोलंकी, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह डांगी, बीआर टम्टा, मनीष खत्री, दीवान सिंह ग्वाल, अनुराग सिंह, विरेंद्र सिंह रमौला, उमराव सिंह आदि मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया
चंपावत। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में माह सितंबर में पाटी तथा थाना टनकपुर क्षेत्र में लगभग 14 किलो चरस बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल मनोज बैरी और मतलूब खान को प्रशस्ति पत्र और नकद पारितोषिक प्रदान किया गया।