फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tableau Piles Festival will begin with

झांकियों के साथ शुरू होगा महोत्सव

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tableau Piles Festival will begin with
देवीधार की सुरम्य पहाड़ी में होने वाले पांच दिनी 19वें देवी महोत्सव में शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। - फोटो : अमर उजाला
देवीधार की सुरम्य पहाड़ी में होने वाले पांच दिनी 19वें देवी महोत्सव में शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 23 जुलाई से शुरू होने वाले महोत्सव के शुभारंभ पर भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। रविवार को देवीधार के मां भगवती मंदिर प्रांगण में महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने महोत्सव को भव्य रूप देने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन

23 जुलाई को महोत्सव के शुभारंभ पर शिवालय मंदिर से देवीधार तक रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली और गोरखानगर के लोग आकर्षक झांकियां निकालेंगे। कोषाध्यक्ष भैरव दत्त राय ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस बार महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, मिकी माउस, नाव, चर्खे आदि मेला मैदान में लगाए जाएंगे। महोत्सव में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता के प्रति आभार जताया गया। बैठक में ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता, नारायण सिंह देउपा, नाथूराम राय, कैप्टन मोहन सिंह पुजारी, गिरीश राय, शेखर गोरखा, अर्जुन छतोला, आनंद राय, जीवन राम, नारायण सिंह पुजारी आदि ने विचार रखे।  
विज्ञापन


देवी महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए महोत्सव समिति का विस्तार किया गया। शिवराज सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारायण सिंह पुजारी, दिवान सिंह पुजारी व सोनू बिष्ट उपाध्यक्ष, अर्जुन छतोला उप कोषाध्यक्ष, नरेश गिरि, शेखर गोरखा व जीवन राम संयुक्त सचिव, जितेंद्र राय वॉलीबाल संयोजक, नरेश राय शैक्षिक कार्यक्रम, किशोर राय, राजेंद्र राय, प्रचार-प्रसार, महेश राय व भूपेश राय विद्युत व्यवस्था, कैलाश राम, आनंद राय, शिवराज सिंह, नारायण पुजारी, जीवन राम व मदन राम स्टाल, भैरव राय व्यवस्थापक के साथ सांस्कृतिक संयोजक और खुशाल सिंह मेहता को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed