फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sweepars Protest in Banbasa

नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने किया धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sweepars Protest in Banbasa
बनबसा में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पिछले तीन माह के बकाया भुगतान के लिए नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने शनिवार से बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले ठेकेदार ने उन्हें जनवरी, फरवरी, मार्च का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

ठेका प्रथा पर कार्यरत नगर पंचायत के 15 पर्यावरण मित्रों को पब्लिक एसोसिएट कंपनी रुद्रपुर ने जनवरी से मार्च तक तीन माह का भुगतान नहीं किया है जबकि कई बार की वार्ता में भुगतान का आश्वासन दिया गया था। पर्यावरण मित्रों ने 28 जून को नगर पंचायत अध्यक्षा और ईओ को ज्ञापन देकर 30 जून तक ईपीएफ समेत मानदेय का भुगतान न करने पर एक जुलाई से बेमियादी धरने की चेतावनी दी थी। इसके अनुपालन में एक जुलाई शुक्रवार को सांकेतिक कार्य बहिष्कार के बाद दो जुलाई शनिवार से पर्यावरण मित्रों ने बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने में अभिषेक, बीरपाल, अरुन वाल्मीकि, राजन, सौरभ, अमरपाल, धर्मवीर, निखिल, नरेश, कमलेश, लक्ष्मी, सोनी, मिथिलेश, नीलम आदि रहे।
विज्ञापन

पिछले ठेकेदार का ठेका मार्च में निरस्त कर दिया गया था। ठेके की अधिकतम शर्तों का पालन न करने पर नगर पंचायत बोर्ड ने ठेकेदार के ठेके को निरस्त करने का प्रस्ताव दिया था। पिछले ठेकेदार ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया है। इसका फैसला होने तक नगर पंचायत प्रशासन पर्यावरण मित्रों का बकाया भुगतान नहीं कर सकती। नया ठेकेदार पर्यावरण मित्रों को निर्धारित मानदेय और ईपीएफ का भुगतान समय पर कर रहा है। - प्रियंका रैक्वाल, ईओ, नगर पंचायत, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed