{"_id":"66f9812c217086f5040c13fa","slug":"swala-danger-zone-blocked-the-road-officers-reached-khirdwari-on-foot-champawat-news-c-229-1-shld1026-113668-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला डेंजर जोन ने रोकी राह, पैदल खिरद्वारी पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला डेंजर जोन ने रोकी राह, पैदल खिरद्वारी पहुंचे अधिकारी
Sun, 29 Sep 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के खिरद्वारी में लाभार्थियों को योजना के तहत सामग्री देते अधिकारी। संवाद
चंपावत। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत राजि जनजाति ग्राम खिरद्वारी के प्राथमिक विद्यालय में आईईसी कैंपेन के तहत समाज कल्याण विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया।
ऑलवेदर सड़क बंद होने से चंपावत से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी स्वाला डेंजर जोन पैदल पार कर खिरद्वारी जाना पड़ा। शिविर में समाज कल्याण चिकित्सा, राजस्व, ग्राम विकास, बाल विकास, प्रोबेशन आदि विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजि गांव में योजना की जानकारी दी।
शिविर में सरकार की योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का चिह्नीकरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजि परिवारों का टीकाकरण भी किया।
शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, बीडीओ केएस रावत, सहायक विकास अधिकारी जीवन गिरी आदि मौजूद रहे।