फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Suspended teacher Devram's allegation of negligence confirmed

निलंबित शिक्षक देवराम पर लापरवाही के आरोप की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Suspended teacher Devram's allegation of negligence confirmed
मौनकांडा प्राइमरी स्कूल का निलंबित शिक्षक देवराम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पाटी ब्लॉक के मौनकांडा राजकीय प्राथमिक स्कूल के निलंबित शिक्षक देवराम पर लगे आरोपों की मोटे तौर पर पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा का कहना है कि अगर थोड़ी सतर्कता बरती गई होती तो शायद हादसा बच सकता था। छात्र-छात्राओं को निष्प्रयोज्य शौचालय वाली जगह में जाने से रोकने में चूक हुई है। जांच अधिकारी सोमवार तक जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को रिपोर्ट सौंप देंगे।
विज्ञापन

मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय में 14 सितंबर को मध्यांतर के दौरान निष्प्रयोज्य शौचालय की छत गिरने से छात्र चंदन सिंह लडवाल की मौत हुई थी जबकि पांच छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। हादसे वाले दिन स्कूल में मौजूद अकेले शिक्षक देवराम पर ग्रामीणों ने लापरवाही सहित कई आरोप लगाए थे। इस पर जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) चंदन सिंह बिष्ट ने 16 सितंबर को देवराम को निलंबित किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बाराकोट के बीईओ ने जांच पूरी कर ली गई है। चार बिंदुओं पर होने वाली जांच में मोटे तौर पर ज्यादातर शिकायतें सही पाई गई हैं। देवराम का शिक्षण कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। साथ ही शिक्षक सतर्क रहते तो शायद मौनकांडा स्कूल में हादसा बचाया जा सकता था। उधर निलंबित शिक्षक देवराम पहले ही आरोपों को नकार चुके हैं। कहा कि उन्हें जाति विशेष का होने की वजह से कुछ लोग निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed