{"_id":"592b0b6e4f1c1bf114bdaddc","slug":"surgeon-khanduri-gave-birth-in-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्जन खंडूरी ने 12 घंटे में कराए दो प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन खंडूरी ने 12 घंटे में कराए दो प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 28 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जन्मा बच्चा और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 12 घंटे से कम समय में दो प्रसव हुए। गाइनालॉजिस्ट की गैर मौजूदगी में इस काम को सर्जन ने किया। इनमें से एक केस जटिल था। दोनों महिलाओं ने बेटे को जन्म दिया।
इलाज को लेकर चर्चाओं में रहे जिला अस्पताल में शनिवार शाम से रविवार सुबह के 12 घंटों में दो प्रसव हुए हैं। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि शनिवार सुबह 8.40 बजे नागनाथ वार्ड की कंचना देवी (24) पत्नी हिम्मत राम दर्द से कराहती हुई अस्पताल आई। गर्भवती का रक्तचाप 160/110 था। साथ ही हीमोग्लोबिन भी कम (11 ग्राम) था। चिकित्सा दल ने जटिलता के बावजूद शाम करीब 7.50 बजे प्रसव करा दिया। कंचना ने तीन किलोग्राम वजन के बेटे को जन्म दिया। वहीं रविवार सुबह मौनपोखरी गांव की विमला (22) कृष्ण कुमार अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचने के 35 मिनट बाद सुबह 6.50 बजे विमला की डिलीवरी हो गई। इस काम में स्टाफ नर्स सत्या सहित अन्य पैरा मेडिकल कर्मियों ने हाथ बंटाया।
विज्ञापन
डीएम ने जांच के आदेश दिए
चंपावत जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक प्रसव पीड़िता को रेफर करने के मामले की जांच होगी। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने मामले की जांच के आदेश दिए है। आरोप है कि अस्पताल ने जटिल केस बताते हुए मामले को रेफर कर दिया। लेकिन बमुश्किल 500 मीटर दूर निजी अस्पताल में गर्भवती का सामान्य प्रसव हुआ।
विज्ञापन