फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Supervisor dies after being hit by debris

मलबे की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Supervisor dies after being hit by debris
निर्माणाधीन टीजे सड़क पर हताहत सुपरवाइजर अनिल कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड पर कटिंग के दौरान मलबे की चपेट में आने से कंपनी के एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

टीजे रोड के दूसरे पैकेज पर इन दिनों चूका से रूपालीगाड़ के बीच कटिंग का काम चल रहा है। यहां से 47 किमी दूर तरकुली के पास ऊंची पहाड़ी पर बुधवार शाम को रोड की कटिंग का काम चल रहा था। इसी बीच सुपरवाइजर अनिल यादव (25) पुत्र अरविंद यादव निवासी ग्राम थरोरी सैफू जिला हाथरस कटिंग की प्रगति देखने के लिए पहाड़ी पर चढ़े। तभी पहाड़ से अचानक मलबा गिर गया जिसकी चपेट में आकर अनिल यादव पहाड़ी से करीब 40 फुट नीचे गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। निर्माणाधीन टीजे रोड पर काम के दौरान अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पहले पैकेज में हो चुका है डामर
टनकपुर (चंपावत)। दो पैकेज (18.600 किमी लंबे ठुलीगाड़ से चूका और 24.400 किमी के दूसरे पैकेज चूका-रूपालीगाड़) वाली टीजे रोड पर कटिंग का काम अंतिम चरण पर है। पहले पैकेज में कटिंग के साथ ही डामर भी हो चुका है जबकि चूका से रूपालीगाड़ के बीच अभी कटिंग चल रही है। वहीं चूका-रूपालीगाड़ को मिलाने के लिए लधिया नदी पर चूका के पास 690 मीटर लंबा पुल बनना है। इसकी निविदा होने के बाद भी पुल का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed