फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sungarkhal will soon get village head

सुंगरखाल को जल्द मिलेगा ग्राम प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sungarkhal will soon get village head
चंपावत। बाराकोट ब्लाक की दो ग्राम पंचायतें बगैर प्रधानों के हैं। दो बार चुनाव होने के बावजूद दस महीनों से यहां न कोई ग्राम प्रधान है और नहीं ही ग्राम पंचायत का गठन हो सका है। लेकिन अब उम्मीद है कि इनमें से एक पंचायत को प्रधान मिल जाएगा। ये हालात ग्राम पंचायत में एक नए वोटर के जुड़ने से ये संभावना बनी है।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव हुए थे। जिले के सभी 313 प्रधानों के साथ 134 बीडीसी व 15 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए। मगर ग्राम प्रधानों की दो सीटों (सुंगरखाला व नदेड़ा) के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं आ सका। ये हाल सितंबर में हुए चुनाव के बाद दिसंबर 2019 में हुए उप चुनाव में भी रहा। इसकी वजह दोनों ग्राम पंचायतों में एक भी पात्र प्रत्याशी का नहीं होना था।अब मतदाता सूची में संशोधन से सुंगरखाल को भविष्य में होने वाले उप चुनाव में प्रधान मिल सकेगा। अब 617 वोटरों में एक पात्र उम्मीदवार हो गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रावत बताते हैं कि 48 साल के एक व्यक्ति नारायण राम ने सुंगरखाल ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया है। फर्तोला का प्रधान रह चुका एससी जाति का यह शख्स प्रत्याशी होने की सभी जरूरी पात्रता रखता है। इधर नदेड़ा ग्राम पंचायत की स्थिति अभी जस की तस है। एससी आरक्षित इस ग्राम पंचायत में एससी के पांच परिवारों के 30 लोगों में सभी दूसरे प्रदेश या दूसरे जिले के नौकरी करने वाले हैं। ऐसे में यहां प्रधान पद के लिए प्रत्याशी मिलना फिलहाल मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

कोट
नदेड़ा और सुंगरखाल ग्राम पंचायत में प्रधान न होने से न तो मनरेगा की कार्ययोजना बन पाई और नहीं दूसरी योजनाओं का क्रियान्वयन हो पा रहा है। अलबत्ता कोविड-19 महामारी के दौर में आए प्रवासी लोग और ग्रामीणों के जरूरी कार्य ब्लाक स्तर से कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीता फर्त्याल,
ब्लाक प्रमुख, बाराकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed