{"_id":"5cec2ef8bdec22079179293b","slug":"summer-camp-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे खिलाड़ियों का दस दिनी समर कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे खिलाड़ियों का दस दिनी समर कैंप शुरू
Tue, 28 May 2019 12:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 28 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में कराटे समर कैंप के शुभारंभ पर अंर्तराष्ट्रीय कोच के साथ प्रशिक्षु कराटे खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन की पहल पर कराटे खिलाड़ियों का 10 दिनी सोबोकान तानका सितोरियों कराटे डो समर कैंप शुरू हो गया है। इसमें नेपाल से आए अंतरराष्ट्रीय कोचों की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में विभिन्न आयु वर्ग के 50 कराटे खिलाड़ी कराटे के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को युवा भवन लोहाघाट में शुरू हुए कराटे समर कैंप का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स डो कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तराखंड सोबोकान कराटे चीफ लक्ष्मण बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा के लिए कराटे का ज्ञान होना चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति संकट के समय उसके प्रयोग से अपनी रक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
काठमांडू से आए मास्टर कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्राट माहराजन और संजीव श्रेष्ठ ने बताया कि कराटे कैंप में खिलाड़ियों को एडवांस काता, फाइटिंग कोर्स, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के अलावा किक, पंच, उरा मवासी, बैक उरामवासी किक आदि की जानकारी देकर उसका गहन अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
संचालन कराटे कोच दीपक अधिकारी ने किया। कराटे कैंप दिन में तीन बजे से छह बजे तक चलेगा। कैंप के शुभारंभ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति बिष्ट, साक्षी बिष्ट आदि ने आग जलाकर टाइल ब्रेकिंग, काता बुनकाई और कुमिते का बेहतर डेमो दिया। वहां भुवन भास्कर पांडेय, हेमा राय, नीमा सामंत, दान सिंह करायत, रमेश मुरारी आदि मौजूद रहे।