फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sumit became a lieutenant in the Indian Army

Champawat News: सुमित भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Mon, 12 Jun 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sumit became a lieutenant in the Indian Army
आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बने बेटे सुमित चंद के कंधे पर स्टार लगाती
टनकपुर (चंपावत)। विचई गांव निवासी सुमित चंद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बीते 10 जून को आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सुमित सैन्य अफसर बने हैं। सेना में अफसर बनकर सुमित ने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके सैन्य अफसर बनने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

करीब 15 साल पहले सुमित के सिर से पिता का साया उठा गया था। मां गंगा देवी ने किसी तरह पढ़ा-लिखाकर उन्हें इस काबिल बनाया। सुमित चार साल पूर्व सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में जनरल जीडी के पद पर भर्ती हुए थे। सेना में रहते हुए उन्होंने सैन्य अफसर बनने की तैयारी की और आज लेफ्टिनेंट बनकर अपना लक्ष्य पूरा किया है।उनके सैन्य अफसर बनने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, जिपं सदस्य पुष्कर कापड़ी, पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व उप प्रधान हरीश राजा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, हरीश हैसियत, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, प्रमोद चंद पम्मी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed