{"_id":"61cb63aa12381363053f11cb","slug":"sugarcane-supply-from-banbasa-tanakpur-news-hld449175878","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 क्विंटल गन्ना तोला गया, भेजा सितारगंज मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 क्विंटल गन्ना तोला गया, भेजा सितारगंज मिल
विज्ञापन
बनबसा में गन्ना सेंटर में खड़ी गन्ना लदी ट्रालियां।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। कुछ अंतराल के बाद आखिरकार बनबसा में गन्ने की तौल शुरू हो गई। पिछले दो दिनों में करीब 800 क्विंटल गन्ना तोला गया लेकिन मंगलवार को तौल न होने से किसान फिर से भड़क उठे हैं। उन्होंने गन्ना तौल में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है।
बनबसा में देरी से गन्ना तौल केंद्र खुलने से गन्ना उत्पादक पहले से ही नाराज थे। देरी से गन्ना तौल शुरू होने के बावजूद श्रमिक न आने से करीब 10 दिनों तक यहां गन्ना नहीं तोला जा सका। इससे गन्ना लदी करीब 27 ट्रैक्टर ट्रॉलियां क्रय केंद्र पर खड़ी रहीं। इस आशय का समाचार 26 दिसंबर को अमर उजाला में प्रकाशित होने पर चीनी मिल प्रशासन जागा। इसलिए मिल प्रशासन ने उसी दिन एक बड़ा ट्रक भेज गन्ना उठाया। केंद्र प्रभारी इमरोज खान ने बताया कि पिछले दो दिनों में बनबसा में करीब 800 क्विंटल गन्ने की तौल हुई है, जो मिल में भेज दिया गया है।
हालांकि खकरपुर में मंगलवार को तौल होने के कारण यहां तौल नहीं हो पाई। इस अव्यवस्था को ठेकेदार की मनमानी बता किसान नाराजगी जता रहे हैं। बनबसा के प्रमुख गन्ना उत्पादक एवं मिल डेलीगेट गणेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि बनबसा में गन्ना तौल में देरी से किसानों समेत मिल को भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी अधिकारियों से बनबसा में गन्ना तौल बढ़ाने के लिए कहा है।