फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students were introduced to the culture of Karnataka state

छात्र-छात्राओं को कर्नाटक राज्य की संस्कृति से रूबरू कराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students were introduced to the culture of Karnataka state
लोहाघाट जीआईसी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पिथौरागढ़ की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत जीआईसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नुक्कड़ नाटकों, गीतों के जरिये छात्र-छात्राओं को कर्नाटक की संस्कृति से रूबरू कराया गया। छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य एचएन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन गोविंद वर्मा ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीएस नेगी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड राज्य को कर्नाटक राज्य से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के जरिये कर्नाटक राज्य की रीति रिवाजों, खानपान, वेशभूषा, संस्कृति की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के तहत प्रचार वाहन के जरिये ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के बाद चंपावत जिले के लोहाघाट में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस मौके पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में करन, रचना, संजय, कमल, लक्ष्मी, प्रियंका, दीक्षा, वर्तिका को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गोपाल सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed