{"_id":"68cd93888ef72ecd1c0607b2","slug":"students-took-to-the-streets-demanding-an-increase-in-seats-champawat-news-c-229-1-shld1019-129586-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी
Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने आदि मांगें पूरी न होने पर लोहाघाट में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राए
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर गईँ। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर कुलपति और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। तीन दिन के भीतर मांगें पूरी न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी के प्रांत मीडिया संयोजक विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सक्टा और छात्र संघ रितिक ढेक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नगर में रैली निकालने के साथ एनएच पर वीर कालू सिंह माहरा चौक पर धरना दिया। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय ने बीए में सीटें बढ़ाई लेकिन एमए में 120 सीटें बढ़ाने की मांग पूरी नहीं की। इसके साथ ही एमए में समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, शिक्षा शास्त्र की कक्षाओं का संचालन, रिक्त प्रवक्ताओं की मांग और लाइब्रेरियन की नियुक्ति और छात्रावास का संचालन करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर आशु गुसांई, शिखर वर्मा, साहिल अधिकारी, हिमांशु चंद, शुभम ढेक, करन देउपा, रॉबिन मेहता, ममता, समीर, संजना, प्रियांशु ढेक, अमन कुमार, देव कुमार, राहुल बिष्ट, आरती अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद