फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students made people aware

साहब! कूड़ा नहीं सीड बॉल फेंको

Tue, 04 Jun 2019 10:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 04 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Students made people aware
चंपावत में पर्यावरण दिवस के लिए सीड बाल तैयार करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यावरण दिवस पर चंपावत जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे गोरल ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर टीच फार ग्रीन संस्था की ओर से साहब! कूड़ा नहीं सीड बॉल फेंको नामक एक अनूठे अभियान की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन


जिला अधिकारी रणवीर सिंह चौहान, विधायक कैलाश गहतोड़ी और चेयरमैन विजय वर्मा की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत की जाएगी।

इस महोत्सव के अवसर में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से सुबह आठ बजे से कलश यात्रा और झांकी गोरलचौड़ मेला स्थल के लिए निकलेगी। इसमें टीच फार ग्रीन के कार्यकर्ता और स्कूल के छात्र सभी को सीड बॉल देकर अपील करेंगे कि अब से कूड़ा नही सीडबॉल फेंके और सभी को प्रेरित भी करें।
विज्ञापन


संस्था के ज्ञानदीप अग्रिहोत्री ने बताया कि सीड बॉल मिट्टी की ऐसी गेंद हैं जिसमें लोकल और विलुप्त प्राय प्रजातियां जैसे भीमल, कचनार, बांज, किलमोडा जैसे पहाड़ी बीज हैं जो मिट्टी में गिरकर स्वत: उग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed