फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   students locked in degree college

छात्रों ने डिग्री कॉलेज में की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
students locked in degree college
एमएससी और एमकॉम खोलने की मांग को लेकर चंपावत डिग्री कॉलेज में तालाबंदी करते छात्र। संवाद न्यूज ए? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू नहीं होने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सहित तमाम छात्र-छात्राएं भड़क गए। उन्होंने कक्षाओं के इसी सत्र से संचालन की मांग को लेकर मंगलवार को कॉलेज के प्रशासनिक भवन में सांकेतिक तालाबंदी की। साथ ही प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी की चेतावनी दी। इन्हीं मांगों को लेकर इस माह के शुरू में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित देउपा और मुकेश जोशी ने देहरादून में सीएम से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन

चंपावत डिग्री कॉलेज को कुछ माह पहले कैंपस का दर्जा देते हुए पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था इसके बावजूद यहां न विषय संचालित हो पाए और न नई संकाय ही। छात्रों ने सैन्य विज्ञान, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र की मंजूरी, एमएससी, एमकॉम की स्वीकृति, पीजी में भूगोल, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, शिक्षकों के पदों का सृजन, पुस्तकालय प्रभारी की नियुक्ति की मांग की। साथ ही मंगलवार को कॉलेज में तालाबंदी भी की।
विज्ञापन

कहा कि इन विषयों के नहीं होने से यहां के छात्र छात्राओं को दूसरे कॉलेज में जाना पड़ रहा है। तालाबंदी करने वालों में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पारस सिंह महर, कमल बिष्ट, तुषार वर्मा, मनीष महर, हर्षित राय, भानु प्रकाश, प्रियंका पुजारी, किरन, प्रियंका आदि शामिल थे। उधर प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद का कहना है कि छात्रों की मांगों को निदेशालय स्तर से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के चार पद खाली
चंपावत। 1996 में स्थापित चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज में बीकॉम, बीएससी, बीए और पीजी (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र) में कुल मिलाकर 14 विषय हैं। 1192 छात्र-छात्राओं वाले इस कॉलेज में शिक्षकों के 19 में से चार पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed