फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students filled pit filled the street, the trimming of bushes

छात्रों ने भरे सड़क के गड्ढे भरे, किया झाड़ियों का कटान

Thu, 08 Dec 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 08 Dec 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Students filled pit filled the street, the trimming of bushes
छात्रों ने भरे सड़क के गड्ढे भरे, किया झाड़ियों का कटान - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जीआईसी के प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जारी है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश राम आर्य के दिशा-निर्देशन में मैदान समतलीकरण, कूड़ा निस्तारण और गड्डा निर्माण किया गया। दूसरे सत्र में ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में बौद्धिक सत्र में सामुदायिक सहभागिता पर व्याख्यान हुआ। कहा गया कि सहयोग और श्रमदान के जरिए हालात को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, जीआईसी खेतीखान के मध्यगंगोल में चल रहे एनएसएस के विशेष के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ग्रुप कमांडर रितेश मनराल तथा उप कमांडर सुधांशु डिक्टिया के नेतृत्व में शिवाजी तथा विवेकानंद दल ने एक किलोमीटर लंबे जीआईसी मध्य गंगोल से सीलिंग मार्ग पर बने गड्ढों का भरान करने के साथ झाड़ियों का कटान किया गया। वहीं टैगोर दल तथा कलाम दल के शिविरार्थी दलनायक राहुल जुगरिया और शिवांशु खर्कवाल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया। 
विज्ञापन


मल्ली लड़ी गांव में जाकर उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नंदा देवी मंदिर परिसर, गांव के रास्तों, नौलों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया। उन्होंने फैले कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर संदीप कलखुड़िया, कवींद्र बर्फाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed