फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students continued their agitation in Devidhura even on Dussehra.

Champawat News: देवीधुरा में दशहरे पर भी आंदोलन पर डटे रहे छात्र

Tue, 24 Oct 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Students continued their agitation in Devidhura even on Dussehra.
देवीधुरा डिग्री कॉलेज में धरना देते छात्र-छात्राएं। संवाद
देवीधुरा (चंपावत)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा के छात्र-छात्राएं विजयदशमी के बावजूद पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय महासंघ के सचिव अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में 19 अक्तूबर से आंदोलन जारी है। आंदोलित विद्यार्थी पीजी की कक्षाओं के संचालन, स्नातक स्तर में नए विषय खोलने, अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था और महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। धरना देने वालों में सुदीप चम्याल, दीपेश भट्ट, सरिता रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

डीडीहाट दशहरे पर धरने पर डटे रहे आंदोलनकारी

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए आंदोलनकारियों ने दशहरे पर भी धरना देकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सर्वदलीय समिति के बैनर तले मंगलवार को आंदोलन के 70वें दिन उमा आर्या के नेतृत्व में लोगों ने चिल्ड्रन पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि आज बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है लेकिन यहां की जनता आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही है। शासन-प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में नाकाम साबित हुआ है। चंपा देवी ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर निर्मला पार्की, रवि कुमार, राजेंद्र बोरा, जय प्रकाश, राजेंद्र सिंह चौहान, राजू बोरा, रवि बोरा, भगवान टम्टा आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed