फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students are not getting facilities

हवाई रहा एलान, कानून की पढ़ाई को लग रही लंबी दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Students are not getting facilities
राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत जिले के सबसे पुराने स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि संकाय का सपना अब भी अधूरा रहा है। छह साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से किए गए एलान पर कार्य एक भी कदम आगे नहीं बढ़ सका है और विधि संकाय का पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसके चलते यहां के लोगों को कानून की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों के कॉलेज में अतिरिक्त खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2013 में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने क्षेत्र दौरे में छात्रों की मांग पर विधि संकाय खोलने की घोषणा की गई थी। तब छात्र व युवाओं में कानून की पढ़ाई सुलभ होने की उम्मीद जगी थी लेकिन छह साल से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद विधि संकाय को लेकर कॉलेज के पास एक पत्र तक नहीं आया है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि वकालत के पेशे के अलावा विधि से संबंधित सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी की बेहतर गुंजाइश के चलते विधि की पढ़ाई के प्रति खासी दिलचस्पी है लेकिन यहां सबसे नजदीक में 123 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा में विधि संकाय है। यहां पढ़ने के लिए खर्च जुटा पाना हर किसी छात्र के सामर्थ में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र लगातार उठाते रहे आवाज
लोहाघाट (चंपावत)। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज में विधि संकाय, पुस्तकालय और नए विषयों को खोले जाने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। आंदोलन के चलते कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ है। छात्र नेताओं का कहना है कि विधि संकाय के लिए वे उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता करेंगे।

विधि संकाय को लेकर निदेशालय या शासन से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय स्तर पर पत्र भेजे जाते रहे हैं। वहीं पीजी स्तर पर गणित, गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान का पैनल हो गया है, अगले सत्र से इन विषयों के खुलने की उम्मीद है। डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी, प्राचार्य, पीजी कॉलेज, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed