फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Union Election: Nomination papers will be received from 19

छात्र संघ चुनाव: 19 से मिलेंगे नामांकन पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Student Union Election: Nomination papers will be received from 19
छात्र संघ चुनावों को लेकर लोहाघाट पीजी कॉलेज में मंथन करते छात्र संघ चुनाव समिति के सदस्य व प्राच - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रसंघ चुनाव समिति की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को नामांकन प्रपत्र की बिक्री, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन होगा। 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन दो बजे तक नाम वापसी होगी, उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची शाम चार बजे तक घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा, उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. दिनेश राम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी डिग्री कॉलेज में पहली बार होंगे छात्रसंघ चुनाव
पाटी (चंपावत)। तीन साल पहले खुले पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज में पहली बार छात्रसंघ चुनाव होंगे। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में बताया गया कि नामांकन पत्र का शुल्क 200 रुपये रखा गया है। 19 दिसंबर को अधिसूचना जारी होगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री 20 और 21 दिसंबर को होगी। 21 दिसंबर को नामांकन दाखिल होंगे और 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। 23 दिसंबर को आम सभा होगी। 24 दिसंबर को मतदान के साथ ही चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथग्रहण होगा। चुनाव समिति में डॉ. हीना परवीन, डॉ. नीरज कांडपाल, जगत सिंह बिष्ट, प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed