{"_id":"66e08227554a62c8fb017c84","slug":"student-seen-walking-before-incident-site-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-112880-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घटनास्थल से पांच सौ मीटर पहले पैदल जाता नजर आया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घटनास्थल से पांच सौ मीटर पहले पैदल जाता नजर आया छात्र
Tue, 10 Sep 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 11वीं के छात्र अमोश मैसी का शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में युवक घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर पहले से कैमरे में पैदल जाता नजर आ रहा है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बता दें कि शनिवार की शाम घर से निकला वार्ड 11 निवासी छात्र अमोश मैसी (17) का हाईवे पर बिचई के पास सड़क किनारे खून से सना शव मिला था। इस मामले में सोमवार को मृतक छात्र के माता-पिता के साथ कई लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय और कोतवाली में हत्या की आशंका जताई थी।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले में एक लड़की समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। अभी मामले की जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक घटना स्थल से पांच सौ मीटर पहले पैदल सीसीटीवी में नजर आया है। अभी सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी है।