Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student numbers are hindering PG operations in Amodi

Champawat News: अमोड़ी में पीजी संचालन के आड़े आ रही छात्र संख्या

Wed, 22 Oct 2025 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Student numbers are hindering PG operations in Amodi
चंपावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज की स्थापना को करीब 10 साल हो गए हैं। आज तक पीजी कक्षाओं का संचालन कम छात्र संख्या के चलते नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को इंटर की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इंटर के बाद अधिकांश युवा चंपावत, हल्द्वानी जाकर पढ़ाई करते हैं। अधिकांश युवा स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई के लिए चंपावत आते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें बालिकाओं के लिए होती हैं। उन्हें कई बार स्नातक के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, शिक्षा शास्त्र की पढ़ाई हो रही है। अमोड़ी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अजिता दीक्षित ने बताया कि मानकों के अनुसार पीजी संचालन के लिए कॉलेज की छात्र संख्या 300 होनी चाहिए लेकिन कॉलेज की छात्रसंख्या करीब 170 के करीब है। ऐसे में पीजी संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed