फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Struggling to reach recruitment site

भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए मशक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Struggling to reach recruitment site
चंपावत रोडवेज स्टेशन में प्रदर्शन कर नाराजगी जताते अग्निपथ भर्ती के अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अग्निवीर सेना भर्ती में पास होने से पहले युवाओं को भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां से 75 किमी दूर पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज बसों की कमी से बृहस्पतिवार को युवाओं को भारी परेशानी हुई। उन्होंने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की लेकिन व्यवस्था न होने पर सांकेतिक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 12 सितंबर तक भर्ती है। इसके लिए इन दिनों यहां से बढ़ी संख्या में युवा पिथौरागढ़ जा रहे हैं लेकिन बसों की कमी से उन्हें दिक्कत हो रही है। रोडवेज के लोहाघाट डिपो ने चंपावत से पिथौरागढ़ के लिए दो बसें चलाईं लेकिन इससे काम नहीं बना। दो घंटे तक बस नहीं मिलने पर युवाओं का सब्र टूटा। उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राजेश महर, पंकज भट्ट, सुंदर भट्ट, महेश भट्ट, प्रदीप कुमार, किशोर, सुरेंद्र, रमेश सिंह, पंकज सिंह, चंचल सिंह आदि का कहना था कि दूरदराज से चंपावत पहुंचने के बाद पिथौरागढ़ के लिए बस नहीं मिली। अलबत्ता बाद में बसों की व्यवस्था कर युवाओं को पिथौरागढ़ भेजा गया। बता दें कि सामान्य दिनों में चंपावत स्टेशन से रोडवेज की सिर्फ एक बस (चंपावत से नैनीताल) का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट से पिथौरागढ़ भेजी गईं नौ बसें
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ जाने के लिए बृहस्पतिवार को लोहाघाट स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा लेकिन बसें नहीं होने से युवाओं को पिथौरागढ़ जाने के लिए पापड़ बेलने पड़े। रोडवेज ने लोहाघाट डिपो की नौ बसें पिथौरागढ़ भेजी। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि युवाओं की भीड़ के मद्देनजर सात बसों को लोहाघाट से और दो बसों को चंपावत से पिथौरागढ़ भेजा गया। इधर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी बुलाई गई थी।

दिल्ली, देहरादून सहित पांच रूटों का संचालन प्रभावित
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ में पांच सितंबर से शुरू भर्ती के लिए किए गए बसों के वैकल्पिक उपाय का असर दूरदराज की कई बस सेवाओं पर पड़ा है। लोहाघाट डिपो में कुल 32 बसें हैं। पिथौरागढ़ के लिए बस सेवाओं के संचालन के चलते पांच रूटों पर बस सेवाओं में कटौती करनी पड़ी है। इससे उन मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली की तीन, देहरादून और बरेली की दो-दो, ऋषिकेश, रीठा साहिब की एक-एक बस सेवा का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed