{"_id":"655c7a93721aa52d48bd8a7056b38430","slug":"strike-closed-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल शुरू, बंद हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल शुरू, बंद हुई सफाई
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार से झाड़ू लगाना छोड़ दिया है। हड़ताल पर गए इन सफाई कर्मियों को जनवरी 2015 से वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शन करने से पूर्व स्वच्छकों ने रैली निकाल विरोध जताया। चेतावनी दी है कि वेतन मिलने पर ही अब वे काम पर लौटेंगे। हड़ताल की वजह से शहर में न झाड़ू लग सका और न कूड़ा उठ सका।
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मोटर स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया और रैली निकाली। स्वच्छकार कर्मचारी संघ का कहना है कि सफाई कर्मियों को पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है, लेकिन उनकी इस परेशानी से प्रतिनिधियों और प्रशासन किसी को वास्ता नहीं है। ब्याज में कर्ज लेकर स्वच्छकों को घर का खर्च चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि वेतन मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। स्वच्छकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री रघुवीर पंवार के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में नितिन, विपिन, नरेंद्र, आशा, पुष्पा, राधा, सरिता, पूजा, उमेश, रोहित, विपिन, बाल किशन, राम विलास, संजय, अर्जुन आदि शामिल थे।
विज्ञापन