{"_id":"f3ec4fc256a9a628a46b375c4f2997c8","slug":"strike-city-suffering-from-the-blows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के वार से नगर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के वार से नगर बेहाल
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 06 Jun 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। पांच माह से वेतन के बगैर शहर की सफाई करने वाले स्वच्छकों ने शुक्रवार से काम बंद कर दिया है। इससे नगर में हर तरफ गंदगी बढ़ने लगी है। वहीं इन कर्मियों ने पालिका परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया।
विज्ञापन
स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री रघुवीर का कहना है कि जनवरी से वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों ने शहर में न झाड़ू लगाया और न ही कूड़ा उठाया। दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन किया। मांगें पूरी होने से पूर्व हड़ताल से वापस नहीं आने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र, पुष्पा, सरिता, बाल किशन, बीणा, उमेश, विनोद, नितिन, राम विलास, विपिन, संजू, पूजा, अर्जुन, राधा, आशा, राजेश, अर्जुन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
शहर में लग गए कूड़े के ढेर
चंपावत। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार से नगर में न झाड़ू लग सकी और न ही कूड़ा उठ सका है। इस वजह से जिला मुख्यालय में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक को जाने वाले रास्ते से लेकर बाजार सहित पांच स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जहां से नागरिकों की आवाजाही भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन