फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stricke of Revenyu Staff in Kumaun

राजस्वकर्मियों की हड़ताल के लंबा खिंचने से बढ़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Stricke of Revenyu Staff in Kumaun
चंपावत तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताते राजस्वकर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। चार सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। युवाओं के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। तहसील कार्यालय और राजस्व चौकी काम को जाने वाले लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक सेवक संघ के कर्मचारी कलक्ट्रेट अधिसूचित धरना स्थल कलक्ट्रेट रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि वह पिछले 15 दिनों से आंदोलन में कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। वहां सूर्य प्रकाश पांडेय, पंकज नेगी, शंकर दत्त कापड़ी, प्रकाश जोशी, प्रकाश कापड़ी, गणेश देउपा आदि थे।
विज्ञापन

चंपावत में संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया गया। इनमें तहसील क्षेत्र अध्यक्ष राजीव माहरा, विजय सिंह भंडारी, हीराबल्लभ जोशी, हरीश राम टम्टा, जीवंती कलौनी, रेखा चौधरी आदि रहे। लोहाघाट में महेंद्र सिंह चौड़िया, एनडी जोशी, कुसुम गोस्वामी, उषा राय, प्रियंका पांडेय, राजेंद्र नाथ गोस्वामी आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

येे हैं मांगें
राजस्व कर्मचारियों ने सरकार से कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने, समान कार्य समान वेतन देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण और राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन करने और संवर्गीय कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ वर्ष 2006 से देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed