{"_id":"5760364f4f1c1b4a2511b76a","slug":"storm-from-the-roof-of-the-two-lakes-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से दो झालों की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से दो झालों की छत उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से दो झालों की छत उड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात अचानक आए अंधड़ से बोहरागोठ गांव में कृष्ण कुमार पुत्र स्व. जगदीश राम के झाले की छत उड़ गई, जिससे घर के पंखे, टीवी और राशन को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा नायकगोठ गांव में राजेंद्र कुमार पुत्र हुसाली राम के झाले की भी छत उड़ने से खासा नुकसान हुआ है। वहीं ककरालीगेट में राजेंद्र सिंह धामी के गौशाले के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिरा, जिससे गौशाले की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर पटवारी भुवन जोशी ने मौका मुआयना कर अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन