फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stop the imposition of a degree college in Amodi

अमोड़ी में डिग्री कॉलेज के निर्माण पर लगाई रोक

Sat, 01 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 01 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Stop the imposition of a degree college in Amodi
चंपावत का निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज भवन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) के आदेशों के उल्लंघन के चलते अमोड़ी में डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जिस भूमि पर कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, वह मानकों के अनुरूप नहीं है।

इसके अलावा निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस कारण निर्माण कार्य में रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेशों के अनुसार कोई भी निर्माण कार्य नदी से सौ मीटर दूर करना जरूरी है। नापतौल करने पर कॉलेज का निर्माण नदी के सौ मीटर के दायरे में किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थल का मुआयना और नापजोख करने के बाद निर्माण कार्य में तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण दल में आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, राजस्व निरीक्षक जगदीश गिरी, सुंदर नेगी, हरीश जोशी आदि शामिल रहे। बता दें कि डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए अमोड़ी में चयन की गई भूमि पर तत्कालीन तहसीलदार अरुण कुमार ने आपत्ति जताई थी। उस समय भी आपत्ति का कारण भूमि का नदी के सौ मीटर के दायरे में होना था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को स्वीकृति दे दी गई थी, जो कि एनजीटी के आदेशों के खिलाफ लिया गया फैसला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमोड़ी-खटोली सड़क के निर्माण पर भी लगाई रोक
एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा के औचक निरीक्षण में पीएमजीएसवाई से निर्माणाधीन सड़क पर भी रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि एनएच के ठीक नीचे अमोड़ी-खटोली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए एनएच के नीचे से भूमि को काटा जा रहा है। इससे एनएच पर लगातार भूस्खलन होने से दुर्घटना होने की आशंका बन रही है और सड़क को भी नुकसान हो रहा है। इसके कारण अमोड़ी-खटोली सड़क निर्माण में भी रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed